बिलासपुर: चुनाव के अंतिम चरण में कोटा और तखतपुर के मतदाता कल करेंगे मतदान

मतदान दलों को किया गया रवाना

कोटा से 150908 एवं तखतपुर से 208291 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

बिलासपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में कल 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत कोटा एवं तखतपुर में चुनाव होंगे। कोटा एवं तखतपुर ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज कोटा के डीकेपी आत्मानंद स्कूल और तखतपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल से मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। कोटा में 104 एवं तखतपुर में 124 ग्राम पंचायत है जिनमें 697 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कोटा के 299 एवं तखतपुर के 398 मतदान केंद्र शामिल हैं। कोटा में कुल 75 हजार 51 पुरूष मतदाता एवं 75 हजार 852 महिला मतदाता और 5 तृतीय लिंग के मतदाता है। इसी प्रकार तखतपुर में 1 लाख 5 हजार 340 पुरूष एवं 1 लाख 2 हजार 948 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता हैं जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *