प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने गणेश नगर में तिरंगा झंडा फहराया

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर गणेश नगर वार्ड नंबर 46, रहबर चौक पर रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल एवं वार्ड के गणमान्य नागरिकों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने तिरंगा फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में पत्रकार महासंघ के सचिव सुधीर तिवारी, सचिव गुड्डा सदाफले, दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच अखबार के बिलासपुर ब्यूरो चीफ कमलेश लवहाथरे, और वार्ड के पार्षद शेख असलम भाई ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता यू. मुरली राव ने की।

इस अवसर पर रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें संजीव पाल, रामायण रजक, विजय यादव, नागेश कुमार ध्रुव, शादाब खान, मकसूद खान, इरफान भाई, मोहित कुर्रे, धनसाय पात्रे, आदिल भाई, राजू भाई, इसरार भाई, इमरान भाई, लाला भाई, नसीम भाई, अशरफ भाई, अखिल भाई, रियाज हुसैन, अयाज अली, और मोहम्मद लतीफ प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और सामाजिक सौहार्द्र का अनूठा दृश्य देखने को मिला। तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने संविधान की गरिमा और गणतंत्र दिवस की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *