बिलासपुर : मोपका-चिल्हाटी-लगरा की जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसफ ने बिलासपुर पुलिस को दो साल तक छकाया

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की टीम ने एक गंभीर फर्जी भूमि पंजीकरण मामले में दो आरोपियों, सुरेश मिश्रा (58 वर्ष) और हैरी जोसेफ (47 वर्ष), को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा की भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम पर पंजीकरण करवा लिया।

समाजसेवी एवं लायर प्रकाश सिंह द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि खसरा नम्बर 1859/1 की 1.03 एकड़ भूमि के संबंध में कूट रचना की गई थी। आरोपी अमलदास विश्वकर्मा ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर इस भूमि को अपने नाम पर दर्ज कराया और फिर सुरेश मिश्रा को पावर ऑफ अटॉर्नी देकर उसे अपने पुत्र विनीत मिश्रा और हैरी जोसेफ के नाम बेच दिया।

प्रकरण में पहले ही अमलदास विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में, पुलिस अधीक्षक ने इस मामले के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के तहत, सुरेश मिश्रा और हैरी जोसेफ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में घटना को स्वीकार किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है। यह मामला भूमि विवाद और फर्जी पंजीकरण की गंभीरता को दर्शाता है, जिसमें कानून की धाराओं का उल्लंघन किया गया है।

 

इन चर्चित मामलों में बदमाशों पर कब होगी दंडात्मक कार्यवाही? पूछता है न्यूज़ हब इनसाइट(NHI)

1- प्रियंका सिंह सुसाइड मामले में आरोपियों की अब तक क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी?

2- शासन से मोटा वेतन लेकर बिल्डरों को लाभ पहुंचाने वाले बदमाश राजस्व अधिकारी शेष नारायण जायसवाल और शशिभूषण सोनी को कब किया जाएगा सस्पेंड?

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *