बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति का पर्व है पोरा – डॉ. पाठक

 बिलासपुर। राष्ट्रीय कवि संगम, बिलासपुर इकाई द्वारा पोरा पर्व के अवसर पर विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार) शामिल हुए। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि सनत तिवारी ने की जबकि अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर और शत्रुघन जैसवानी विशिष्ट अतिथि रहे।

डॉ. पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पोरा पर्व छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति का पर्व है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण गोपाल के रूप में पूजित हैं, वहीं हलधर बलराम कृषि संस्कृति के संरक्षक के रूप में पूजित होकर गो-पालन एवं कृषि को स्वीकार करने का संदेश देते हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में सनत तिवारी ने पोरा पर्व की परंपरा और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन खेतों में धान की बालियों में दाना भरता है। महिलाएं गाँव के बाहर बने पोरा पठान में मिट्टी से बने खाली पोरे को पटककर घर-परिवार और गाँव को दुकाल से बचाने की प्रार्थना करती हैं। इस अवसर पर बने ठेठरी-खुरमी व्यंजन आपस में बाँटकर खाने की परंपरा भी है।

विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर ने पोरा पर्व को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पोलासुर राक्षस के वध की कथा से जोड़ते हुए इसकी धार्मिक महत्ता समझाई।

काव्य गोष्ठी में कवियों का काव्यपाठ

इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में राम निहोरा राजपूत, डॉ. बजरंगबली शर्मा, डॉ. अंकुर शुक्ला, शत्रुघन जैसवानी, आशीष श्रीवास, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, सनत तिवारी, विष्णु कुमार तिवारी और रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राघवेन्द्र दुबे ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. विवेक तिवारी ने व्यक्त किया।

 

Table of Contents

  • Related Posts

    बिलासपुर: सिम्स स्वशासी समिति की 2026 की पहली बैठक संपन्न, शैक्षणिक व चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार को मिली हरी झंडी

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक दिनांक 03 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त सह अध्यक्ष सिम्स स्वशासी समिति सुनील जैन ने की। बैठक में कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर प्रकाश कुमार सर्वे की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में सर्वप्रथम दिनांक 04 सितंबर 2025 को संपन्न पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत…

    Continue reading
    बिलासपुर: उर्मिला हाई स्कूल घुरू में वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न, सुनीता सक्सेना को मिला ‘ग्रामीण विकास शिरोमणि’ सम्मान

    बिलासपुर: घुरू स्थित उर्मिला हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की विशेष सहभागिता रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय की प्रतिभाओं, प्रबंधन और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी परिषद के संयोजक, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बेनाफर, घुरू वार्ड की पार्षद कुसुम महाबली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *