बिलासपुर: कमर में पिस्टल, दिल में गुरूर और हाथ में स्टियरिंग – 19 साल का अर्चित केडिया समाज को क्या संदेश दे रहा?

19 की उम्र… शराब, XUV और पिस्टल! ये कैसा नया ट्रेंड है?

 सड़क पर नशे की रफ्तार और कानून की ठिठकती पकड़

20 जुलाई की रात बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक पर हुई एक घटना ने फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वाकई हमारे समाज में कानून का भय बचा है? अर्चित केडिया, एक 19 वर्षीय युवक, शराब के नशे में चूर होकर महंगी गाड़ी चलाते पकड़ा गया और उसके पास से एक एयरगन जैसी वस्तु भी बरामद हुई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत ₹10,000 का जुर्माना लगाया और बीएनएनएस की धारा 106 के अंतर्गत एयरगन जप्त की।

लेकिन सवाल यहीं खत्म नहीं होता

जब एसपी रजनेश सिंह जैसे अधिकारी लगातार सख्ती के निर्देश दे रहे हैं, तो आखिर इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं? कहीं यह प्रशासन की सख्ती का असर केवल सड़कों तक तो सीमित नहीं हो गया? शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह आम नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ भी है।

अचरज की बात यह है कि सिर्फ 19 साल की उम्र में युवक के पास महंगी कार और पिस्टलनुमा हथियार है। क्या यह सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्य और पालन-पोषण की विफलता का संकेत नहीं देता? यह दर्शाता है कि कुछ युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक जवाबदेही की भावना का तेजी से ह्रास हो रहा है।

जरूरत सिर्फ दंड की नहीं है, बल्कि समाज को यह भी सोचना होगा कि ऐसे युवाओं को कौन प्रेरित कर रहा है? क्या सामाजिक प्रतिष्ठा केवल गाड़ी और स्टेटस तक सीमित रह गई है? क्या घर-परिवार, शिक्षण संस्थान और समुदाय इस विघटन के लिए आंखें मूंदे हुए हैं?

पुलिस की सक्रियता की सराहना की जानी चाहिए, लेकिन अकेले कानून व्यवस्था इस सामाजिक संकट को नहीं सुलझा सकती। इसके लिए सामूहिक सामाजिक चेतना और कठोर सांस्कृतिक अनुशासन की आवश्यकता है। वरना, ऐसे अर्चितों की फौज हमारे शहरों की सड़कों पर बेलगाम दौड़ती रहेगी।

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *