बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवक से 17.90 लाख कैश बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे संदिग्ध युवक से 17 लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम गश्त के दौरान टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में थी, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, बिलासपुर बताया।

 तलाशी लेने पर उसके पास से

  • 2 सूटकेस
  • 1 पिट्ठू बैग
    में रखे 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के 81 बंडल बरामद हुए, जिनकी कुल राशि ₹17,90,000 पाई गई।

पुलिस ने रकम को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से इस बड़ी रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 इस कार्रवाई में बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम की भूमिका सराहनीय रही।

  • Related Posts

    बिलासपुर होगा हाईटेक: जनसहभागिता से शहरभर में CCTV नेटवर्क का विस्तार, सुरक्षा पर बड़ा फैसला!

    बिलासपुर, 7 अप्रैल 2026। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए त्रिनेत्र सेवा समिति की अहम बैठक इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, तारबाहर में आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कलेक्टर Sanjay Agrawal और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनसहभागिता के माध्यम से शहर के अधिकतम स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर त्वरित नियंत्रण और अपराधियों की जल्द पहचान सुनिश्चित हो सके। महिला सुरक्षा, ट्रैफिक और…

    Continue reading
    कलेक्टर Sanjay Agrawal का एक्शन मोड: बिलासपुर में खनिज चोरों पर रेड, 22 वाहन सीज!

    बिलासपुर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने जोरदार शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर के निर्देश और खनिज विभाग के मार्गदर्शन में लगातार चल रहे अभियान के तहत 22 वाहनों को जब्त किया गया। -4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम ने रतखंडी, धुमा-मानिकपुर, लावर और राजपुर-केकती क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया। -रतखंडी (अरपा नदी क्षेत्र)रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। -धुमा-मानिकपुर क्षेत्रमिट्टी के अवैध खनन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *