बिलासपुर: विधायक सुशांत शुक्ला के क्षेत्र में डिप्टी रेंजर नमित तिवारी ने पद का दुरुपयोग करते हुए नियम विरुद्ध कटवाए पेड़

क्या सुशांत शुक्ला इस मामले को लेंगे संज्ञान में?

नमित तिवारी के गलत कार्य को लीगल करने में लगे अधिकारी- सूत्र

शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने वाले CCF प्रभात मिश्रा भी आए संदेह के दायरे में

 

बिलासपुर: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के क्षेत्र में स्थित खोन्द्रा सर्किल में नेचर कैम्प के पास नियम विरुद्ध मार्कशुदा पेड़ की कटाई हुई है। सूत्र बताते हैं कि इन पेड़ों की कटाई डिप्टी रेंजर नमित तिवारी ने नियम विरुद्ध कराई है और मामला उजागर होने के बाद कमीशनखोर अधिकारी इसे लीगल करने में लग गए हैं. नाम नहीं बताने की शर्त में रिटायर्ड वन अधिकारियों ने कटे हुए पेड़ को देखकर बताया कि पेड़ इस तरह नहीं काटा जाता है. उन्होंने बताया कि कटे हुए पेड़ों को देखने से स्पष्ट है कि पेड़ नियम विरुद्ध काटे गए हैं, जो कि क्राइम की श्रेणी में आता है. उन्होंने बताया कि अगर जांच हो जाएगी तो दोषी अधिकारी और साथ देने वाले अधिकारियों ससपेंड होना तय है. अब देखते हैं कि जनहित के मुद्दों पर कार्य करने वाले विधायक सुशांत शुक्ला इसे कितने गंभीरता से लेते हैं.

 

 

अगले एपिसोड में वन अधिकारियों की काली करतूतों का भी खुलासा करेंगे, पढ़ते रहिए प्रमाण के साथ खबर लगाने वाले न्यूज़ हब इनसाइट(NHI) को

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *