बिलासपुर: सिम्स स्वशासी समिति की 2026 की पहली बैठक संपन्न, शैक्षणिक व चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार को मिली हरी झंडी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक दिनांक 03 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त सह अध्यक्ष सिम्स स्वशासी समिति सुनील जैन ने की। बैठक में कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर प्रकाश कुमार सर्वे की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में सर्वप्रथम दिनांक 04 सितंबर 2025 को संपन्न पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर सभा द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए संपन्न कार्यों को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके पश्चात नवीन एजेंडे के अनुसार संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

बैठक में मुख्य रूप से संस्थान की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सब स्टेशन में डबल फीडर की स्थापना, नवीन गैस मैनिफोल्ड रूम के निर्माण, फिमेल सर्जिकल वार्ड के नवीनीकरण, चिकित्सालय में जनरल रिपेयर कार्य, सीटी स्कैन, एमआरआई एवं अन्य रेडियोलॉजिकल जांचों के लिए प्राइवेट रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से टेली रिपोर्टिंग की व्यवस्था तथा आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक के दौरान अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा संस्थान में नवीन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर सिम्स प्रबंधन की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 19 विषयों में कुल 91 स्नातकोत्तर सीटें उपलब्ध होना संस्थान की बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीट वृद्धि हेतु संबद्धता शुल्क, चिकित्सालय के लिए कार्यालयीन व चिकित्सकीय फर्नीचर तथा ई-ऑफिस संचालन हेतु नवीन कंप्यूटर, प्रिंटर आदि क्रय करने की अनुमति भी प्रदान की गई।

बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं अधिष्ठाता रमनेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक सिम्स लखन सिंह, नोडल अधिकारी भूपेन्द्र कश्यप, प्राध्यापक पीएसएम हेमलता ठाकुर, उपायुक्त (विकास) एच.एस. चौहान, उपायुक्त राजस्व स्मृति तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शुभा गरेवाल, ख्यातिप्राप्त चिकित्सक मनोज गुप्ता, एसडीओ सीजीएमएससी अनमोल, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल सिटी बी.बी. नेताम, कार्यपालन अभियंता पीएचईडी बिलासपुर रूपेश कुमार तथा सिम्स की प्रशासकीय अधिकारी इंदु बघेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: उर्मिला हाई स्कूल घुरू में वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न, सुनीता सक्सेना को मिला ‘ग्रामीण विकास शिरोमणि’ सम्मान

    बिलासपुर: घुरू स्थित उर्मिला हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की विशेष सहभागिता रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय की प्रतिभाओं, प्रबंधन और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी परिषद के संयोजक, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बेनाफर, घुरू वार्ड की पार्षद कुसुम महाबली…

    Continue reading
    बिलासपुर: कला-संस्कृति के क्षेत्र में मील का पत्थर बना न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन का प्रदेश स्तरीय Arts & Culture Training Workshop

    स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के छात्रों की आउटस्टैंडिंग प्रस्तुति, नृत्य–गायन–वादन–पेंटिंग से बढ़ाया प्रिंसिपल बीएल चौकसे का मान कथक की लय में डूबा मंच: डॉ. तनुश्री चौहान की प्रेरक प्रस्तुति और ईशा गिरी की सशक्त कथक ने आयोजन को बनाया यादगार News Hub Insight Care Foundation के बैनर तले ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय Arts & Culture Training Workshop संपन्न 200 से अधिक दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों ने कला-संस्कृति से रचा इतिहास हाथी–मानव द्वंद्व रोकने वाले योद्धा: भारत सरकार के प्रोजेक्ट सदस्य मंसूर खान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *