बिलासपुर : कालिका तिवारी और विक्की भोजवानी जैसे चेहरे समाज पर कलंक

बिलासपुर: सरकण्डा पुलिस ने हाल ही में जिस वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है, उसने यह साबित कर दिया है कि मासूम बेटियों की सुरक्षा अब घर-गली की दीवारों तक सीमित नहीं रही। 9वीं कक्षा तक पढ़ी एक नाबालिक बच्ची घर से नाराज होकर निकली, लेकिन उसके जीवन की दिशा मोड़ दी कालिका तिवारी और विकास उर्फ विक्की भोजवानी जैसे अपराधियों ने।

पीड़िता की सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी ने भरोसे का खंजर घोंपा और हवस के सौदागर विक्की भोजवानी के साथ मिलकर मासूम को रायगढ़ ले जाकर दलदल में उतार दिया। शराब पिलाई गई, मारपीट की गई और जबरन अनजान पुरुषों के पास भेजा गया। यह केवल अपराध नहीं, यह सभ्यता के नाम पर धब्बा है।

सबसे बड़ा सवाल – विक्की भोजवानी पहले भी पिटा एक्ट में पकड़ा गया था, फिर आज़ाद क्यों घूम रहा था? अगर कानून ने पहले ही उदाहरण पेश किया होता, तो शायद एक और बच्ची का भविष्य नष्ट होने से बच जाता।

कालिका तिवारी का नाम यह दिखाता है कि अपराधी केवल अजनबी नहीं होते, वे रिश्तों के नकाब में भी छिपे रहते हैं। यह घटना हमें चेताती है कि समाज में हर माता-पिता, हर पड़ोसी और हर नागरिक को सतर्क रहना होगा।

 यह मामला सिर्फ पुलिस की सफलता नहीं, बल्कि समाज की नाकामी भी है।
अगर आज कालिका तिवारी और विक्की भोजवानी जैसे दरिंदों को कठोरतम सज़ा नहीं दी गई, तो कल न जाने कितनी और मासूम बेटियाँ इसी दलदल में धकेल दी जाएंगी।

संदेश साफ़ है – नाबालिक बेटियों का जीवन बर्बाद करने वालों को समाज और कानून दोनों मिलकर ऐसा दंड दें कि अगली पीढ़ी तक खौफ़ बैठ जाए।

आरोपी
1. कालिका तिवारी पति संतोष तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. विकास उर्फ विक्की भोजवानी पिता स्व. चंद्रप्रकाश भोजवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. विधि से संघर्षरत 2 नाबालिक बालिका

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *