डॉ. संगीता परमानंद की पुस्तक का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने किया

बिलासपुर। युवा विमर्श पर आधारित डॉ. संगीता परमानंद की कृति “युव राष्ट्र चिंतन में विकसित भारत की अवधारणा” का विमोचन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया।

उन्होंने इस पुस्तक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत में युवाओं की भूमिका के संदर्भ में उल्लेखनीय बताते हुए इसकी प्रति प्रधानमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। साथ ही लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि यह कृति राष्ट्र के युवा चिंतन को नई दिशा प्रदान करेगी।

थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के कुलपति और छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रचिंतन में युवाओं की संकल्पना को मूर्त रूप देने में यह पुस्तक युवा विमर्श की पीठिका साबित होगी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. परमानंद पूर्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय से विमर्श कर चुकी हैं।

कार्यक्रम में किशोर परमानंद और  रोशन गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अग्रहरि समाज भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    CG: सदन में गूंजा 100 एकड़ का मामला, लेकिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की विज्ञप्ति में ये बड़े सवाल गायब!

    बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा विधानसभा में उठाया गया जमीन फर्जीवाड़ा मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। विधायक ने नगर निगम, नगर एवं ग्राम निवेश (TCP) और राजस्व विभाग के अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। करीब 100 एकड़ जमीन पर टुकड़ों में ले-आउट पास कराने और सेवाभूमि को EWS के नाम पर स्वीकृत करने की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 50 शिकायतों की पुष्टि की और जांच कमेटी गठन का आश्वासन दिया।…

    Continue reading
    “संकल्प 2026: विकास का विज़न या वोट का समीकरण?”

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जब 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, तो साफ था कि यह सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट “SANKALP” थीम के साथ आया है — यानी वादों को जमीन तक पहुंचाने का दावा। अब सीधे मुद्दे पर आते हैं — यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कितना फायदेमंद और कितना जोखिम भरा है?  किसान: सरकार का सबसे बड़ा दांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *