बिलासपुर से अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया, हनुमान जी की सीट हुई पहली बुक

बिलासपुर। रामनवमी पर भगवान श्रीराम के दर्शन की अभिलाषा में अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, और महज 5-6 घंटे में निशुल्क अयोध्या यात्रा का पंजीयन पूरा हो गया। इस यात्रा की खास बात यह रही कि सबसे पहले हनुमान जी के नाम पर सीट बुक की गई, जहां अंजनीपुत्र की सीट सबसे पहले भरी। समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में 1008 श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित सभी सीटें पूरी हो गईं। पंजीयन के बाद पंजीकरण केंद्र को बंद कर दिया गया। इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और आआरएसएस के प्रदीप शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह यात्रा 5 अप्रैल को बिलासपुर से अयोध्या के लिए रवाना होगी, जहां 6 अप्रैल को श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन करेंगे और 7 अप्रैल को वापस लौटेंगे। पंजीयन का कार्य सीएमडी चौक स्थित पंजीयन केंद्र में हुआ, जहां भक्तों की लंबी कतारें लगीं। 1008 सीटों के मुकाबले 3000 से अधिक श्रद्धालु पंजीयन कराने पहुंचे। इस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को निशुल्क एसी बस, भोजन, ठहरने और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान स्वयंसेवक और मेडिकल टीम श्रद्धालुओं के साथ रहेगी, ताकि उन्हें आरामदायक और सुगम यात्रा का अनुभव हो सके।

इस यात्रा को लेकर स्वयंसेवकों की टीम भी सक्रिय हो गई है, जिसमें रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, रिंकू मित्रा, राजीव अग्रवाल सहित कई प्रमुख लोग शामिल हैं। यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क है, और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद रूपी भोजन, नाश्ता, ठहरने की व्यवस्था और सुरक्षित वापसी की पूरी योजना बनाई गई है।

यात्रा कार्यक्रम

  • प्रस्थान: 5 अप्रैल 2025, प्रातः 11 बजे, पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर
  • दर्शन: 6 अप्रैल 2025, रात्रि भोजन के पश्चात वापसी
  • वापसी: 7 अप्रैल 2025, संध्या तक बिलासपुर आगमन

अयोध्या यात्रा: सनातन परंपरा की अखंड ज्योति
अयोध्या सिर्फ एक नगर नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की आत्मा है। रामनवमी पर अयोध्या की यात्रा श्रद्धा, भक्ति और संकल्प का प्रतीक मानी जाती है, और निःशुल्क यात्रा जैसे प्रयास सनातन संस्कृति को जीवंत रखने का काम करते हैं। यह यात्रा धर्म, परंपरा और संस्कारों से जुड़ने का पवित्र अवसर है।

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *