छत्तीसगढ़: लग्जरी बस कराएगी राम मंदिर के दर्शन वो भी बिल्कुल मुफ्त, बिलासपुर से अयोध्या के लिए होगी रवाना

बिलासपुर। उद्योगपति प्रवीण झा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि इस वर्ष, वे 21 भव्य बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या यात्रा पर ले जाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि यात्रा पूर्णतः निःशुल्क होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को भोजन, नाश्ता, ठहरने की सुविधा, तथा दर्शन के बाद सुरक्षित वापसी की संपूर्ण व्यवस्था प्रबिदान की जाएगी। यात्रा के लिए 18 से 65 वर्ष के आयु वर्ग के स्वस्थ श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण 8 मार्च से प्रारंभ होगा और यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

प्रवीण झा ने कहा कि हर वर्ष रामनवमी के मौके पर 1008 श्रद्धालुओं को अयोध्या निःशुल्क भेजा जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत 5 अप्रैल को होगी, और पुलिस मैदान से लगभग 21 बसों और कई कारों के जरिए श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजा जाएगा।

प्रवीण ने बताया कि बिलासपुर के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में ठहरने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

पंजीकरण विवरण यात्रा के लिए पंजीकरण 8 मार्च से अंजनी ई प्लाजा, प्रथम तल, एफएफ 24, सीएमडी चौक, तारबाहर थाना के पास किया जा सकता है। पंजीकरण में आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *