बिलासपुर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल की मौत का मामला – फर्जी डॉक्टर और अपोलो प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की वर्ष 2006 में अपोलो अस्पताल में हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंडित शुक्ल के पुत्र डॉ. प्रदीप शुक्ल की शिकायत पर सरकंडा थाना में अपोलो अस्पताल प्रबंधन और फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

डॉ. प्रदीप शुक्ल के अनुसार, उनके पिता को 2 अगस्त 2006 को सांस लेने में तकलीफ के कारण अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव द्वारा एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की गई। ऑपरेशन के दो घंटे के भीतर ही पंडित शुक्ल की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। 18 दिनों तक चले इलाज के बावजूद उनकी मृत्यु हो गई।

अब यह खुलासा हुआ है कि उस समय इलाज करने वाला डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव फर्जी डिग्रीधारी था। वह वर्तमान में “नरेंद्र जॉन केम” के नाम से दमोह के मिशन हॉस्पिटल में कार्यरत था, जहां कई मरीजों की मौत के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। उसकी कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री फर्जी पाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, न ही उसका पंजीकरण इंडियन मेडिकल काउंसिल में था और न ही छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में।

जांच में पाया गया कि अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने बिना समुचित सत्यापन के फर्जी डॉक्टर को हृदय रोग विशेषज्ञ के पद पर नियुक्त किया, जिससे न सिर्फ पंडित शुक्ल की बल्कि अन्य मरीजों की जान को भी खतरे में डाला गया।

यह मामला केवल चिकित्सकीय लापरवाही नहीं बल्कि स्पष्ट रूप से एक आपराधिक कृत्य और मानव वध की श्रेणी में आता है। इस आधार पर डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव और अपोलो प्रबंधन के खिलाफ अपराध क्रमांक 563/2025, धारा 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *