बिलासपुर: तोरवा थाना TI अभय सिंह बैस के एरिया में चाकू बिक्री का मामला उजागर

बिलासपुर – बुधवारी बाजार, महेश स्वीट्स के पास शाहबाज अंसारी नामक व्यक्ति धातु का धारदार, नोकदार और स्प्रिंगदार बटन वाला चाकू रिंगनुमा तार में बांधकर अवैध रूप से बेच रहा था।

रोचक पहलू यह है कि यह गतिविधि थाना क्षेत्र पर हो रही थी, और पुलिस या थानेदार को इसकी जानकारी नहीं थी। मुखबिर की सूचना प्राप्त के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रिय होकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 12 बटनदार स्प्रिंगदार चाकू जब्त किए गए और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई ने न केवल अवैध हथियारों की बिक्री को रोका है, बल्कि नागरिक सुरक्षा को भी मजबूत किया है।

  • Related Posts

    बिलासपुर में सड़क बनी मंच: अश्लीलता का खुला प्रदर्शन, पुलिस का खौफ नदारद

    “सड़क पर तमाशा बनता शहर — बिलासपुर किस ओर जा रहा है?” बिलासपुर: छत्तीसगढ़ का शांत और सांस्कृतिक शहर बिलासपुर इन दिनों जिस तरह की घटनाओं का गवाह बन रहा है, वह केवल कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं, बल्कि समाज के गिरते स्तर का आईना भी है। रविवार को रिवर व्यू संडे मार्केट में पर्स चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद जिस तरह खुलेआम लात-घूंसे, बाल खींचने और मारपीट में बदल गया, उसने यह साफ कर दिया कि अब छोटी-छोटी बातों पर भीड़ का व्यवहार किस…

    Continue reading
    बिलासपुर: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में गूंजा इतिहास: “सम्राट अशोक” नाटक ने मोहा दर्शकों का मन

    बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के नटराज कला मंच पर इतिहास जीवंत हो उठा, जब प्रसिद्ध साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा रचित ऐतिहासिक नाटक “सम्राट अशोक” का शानदार मंचन किया गया। शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत इस नाट्य प्रदर्शन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। यह प्रस्तुति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जबकि निर्देशन की कमान विभाग के सहायक प्राध्यापक गुरनाम ने संभाली। नाटक में महान सम्राट अशोक के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं—आंतरिक द्वंद्व, युद्ध की भयावहता और अंततः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *