बिलासपुर: परिवर्तन-एक आशा की किरण ने ऑनलाइन नवरात्रि गरबा कॉन्टेस्ट

बिलासपुर: नवरात्रि के मौके पर एक अनोखा ऑनलाइन गरबा कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसे सफलतापूर्वक संचालित किया आयोजक किरण पाठक और प्रीती ठक्कर ने। उन्होंने कहा, “हम सभी साल भर इस पर्व का इंतजार करते हैं। नौ दिन मां की विशेष पूजा-अर्चना होती है, इसलिए हमने महिलाओं के लिए एक कॉन्टेस्ट रखा।”

इस प्रतियोगिता में देशभर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने गरबा, भजन, और डांस के वीडियो भेजे। विभिन्न राज्यों से जुड़कर इस कार्यक्रम ने सामूहिकता का अनोखा उदाहरण पेश किया।

विजेताओं की सूची:

  • नवरात्रि स्पेशल क्वीन: प्रीति मिश्रा (बिलासपुर)
  • गरबा क्वीन:
    • प्रथम: निक्की चौरसिया
    • द्वितीय: पूजा गिरी (यवतमाल, महाराष्ट्र)
    • तृतीय: गीता द्विवेदी
  • डांस में:
    • प्रथम: अभिलाषा पाठक (भाटापारा)
    • द्वितीय: तेजल ठक्कर
    • तृतीय: अंजली दुबे
  • भजन में:
    • प्रथम: वर्षा तिवारी
    • द्वितीय: कनिका सक्सेना
    • तृतीय: पी वी रमानी

आयोजक प्रीती ठक्कर और किरण पाठक ने सभी विजेताओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में कई सदस्य जैसे निशा सक्सेना, तृप्ती करिया, राईसा नूर, तनु मिश्रा, कामिनी स्वर्णकार, छाया डडसेना, मानसी डडसेना, मीना कौर, जयंती थवाईत, सुनीता शाहू, रश्मि उपाध्याय और वर्षा तिवारी ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

नवरात्रि के इस उत्सव ने सभी को एकजुट किया और नृत्य और भक्ति के माध्यम से खुशी का संचार किया।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *