बिलासपुर: प्रथम राज्य स्तरीय लाठी प्रतियोगिता में बिलासपुर के पांच खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, कल होंगे रवाना

बिलासपुर: प्रथम राज्य स्तरीय ओपन लाठी प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 दिसंबर को दुर्ग जिले के अजंता पैलेस, जूनवानी, भिलाई में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लगभग 10 जिलों के 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 25 वर्ष तक के तीन वर्गों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में पट्टा बाजी, डेमोंस्ट्रेशन और लाठी फाइट की श्रेणियां शामिल हैं।

यह खेल लाठी स्पोर्ट्स ऑफ छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है। इस आयोजन में बिलासपुर जिले से पांच खिलाड़ी—शिवानी बुधौलिया, सोमेश्वरी साहू, इच्छा नेताम, अन्वेषा धीवर और शुभांशु साहू—अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनके साथ टीम के सचिव और कोच ठाकुर कर्ण सिंह भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं पार्षद रविंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पांचों खिलाड़ी 21 दिसंबर को सुबह 5:50 बजे गोंडवाना सुपरफास्ट ट्रेन से दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी अपनी कौशल और ताकत का प्रदर्शन कर राज्य में लाठी खेल के महत्व को बढ़ावा देंगे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: सिम्स स्वशासी समिति की 2026 की पहली बैठक संपन्न, शैक्षणिक व चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार को मिली हरी झंडी

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक दिनांक 03 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त सह अध्यक्ष सिम्स स्वशासी समिति सुनील जैन ने की। बैठक में कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर प्रकाश कुमार सर्वे की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में सर्वप्रथम दिनांक 04 सितंबर 2025 को संपन्न पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर विस्तृत…

    Continue reading
    बिलासपुर: उर्मिला हाई स्कूल घुरू में वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न, सुनीता सक्सेना को मिला ‘ग्रामीण विकास शिरोमणि’ सम्मान

    बिलासपुर: घुरू स्थित उर्मिला हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की विशेष सहभागिता रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय की प्रतिभाओं, प्रबंधन और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी परिषद के संयोजक, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बेनाफर, घुरू वार्ड की पार्षद कुसुम महाबली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *