बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छग प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह में उमड़ी पत्रकारों की भीड़ — 14 दिसंबर को होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

बिलासपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह रविवार को सर्किट हाउस बिलासपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए और संगठन के भविष्य की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन जल्द ही सदस्यता अभियान को प्रदेशभर में व्यापक रूप से चलाएगा, ताकि हर जिले और ब्लॉक स्तर तक पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जा सके।

महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह भी तय किया गया कि प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आगामी 14 दिसंबर, रविवार को लखीराम ऑडोटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान महासचिव पंकज खंडेलवाल ने संगठन की आधिकारिक वेबसाइट बनाने का जिम्मा लिया और घोषणा की कि यह वेबसाइट भी 14 दिसंबर को ही लॉन्च की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा — “छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि यह पत्रकारिता की सच्ची आवाज़ है। हम प्रदेश के हर जिले में निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए एकजुट होकर खड़े हैं। हमारा लक्ष्य पत्रकारों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा दिलाना है। 14 दिसंबर को होने वाला सम्मेलन पत्रकार एकता का सबसे बड़ा प्रतीक बनेगा।”

वहीं महासचिव पंकज खंडेलवाल ने अपने जोशीले संबोधन में कहा — “अब समय है कि हम अपनी एकता को तकनीकी और संगठनात्मक रूप से और मज़बूत करें। महासंघ की वेबसाइट पत्रकारों की आवाज़ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बुलंद करेगी। यह वेबसाइट पारदर्शिता, संवाद और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनेगी। हम सब मिलकर ऐसा इतिहास लिखेंगे, जिस पर हर पत्रकार को गर्व होगा।”

बैठक के दौरान नए सदस्यों को संगठन के पहचान पत्र (ID Card) वितरित किए गए। दीपावली मिलन के अवसर पर सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक पत्रकारों की कमेटी गठित की गई और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, महासचिव पंकज खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी और अजय द्विवेदी, राजेंद्र सक्सेना, जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला महासचिव गौतम बोंदरे, जिला उपाध्यक्ष भूषण श्रीवास, मीडिया प्रभारी यू. मुरली राव, तथा सदस्यों में रणजीत सिंह खनूजा, पवन वर्मा, रमेश गोयल, रमेश यादव, दिव्यांग सुनील, अनिल यादव, कुलदीप सिंह ठाकुर, सूरज वाधवानी, विकास रोहरा, शेख असलम, महफुज आलम, रोहिणी अग्रवाल, रूपचंद अग्रवाल, सूरज पुरेना, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, गगन सिंह, निर्मल सिंह, प्रियंक श्रीवास्तव, तरुण शर्मा, राजेश सोनी, कैलाश वस्त्रकर, नंदकुमार राजपूत, डोमन बंजारे, जगदीश धुतलहरे, मनोज श्रीवास्तव, और आनंद राव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *