सवाल अलग-अलग, जवाब एक जैसा – साव जी का नया स्टाइल।”
“रटा-रटाया 140 करोड़ – जनता को समझा रहे थे या खुद को?”
“कॉन्फ्रेंस कम, जुमला शो ज्यादा।”
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव रविवार को न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे तो उन्हें लगा कि जीएसटी सुधारों की तारीफ करके तालियां बटोर लेंगे। लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने शुरू किए, उनका पूरा जवाब बस एक लाइन पर अटक गया— “140 करोड़ लोगों को फायदा हो रहा है।”
चाहे सवाल टीवी-फ्रिज की कीमतों पर हो, रोजमर्रा के खर्चों पर या फिर राज्य की चुनौतियों पर— साव बार-बार वही रटा-रटाया जवाब देते रहे। नतीजा यह हुआ कि प्रेस कॉन्फ्रेंस सवाल-जवाब से ज्यादा एकतरफा बयानबाजी बनकर रह गई।
“140 करोड़” का मंत्र उन्होंने इस कदर दोहराया कि पत्रकारों के बीच फुसफुसाहट शुरू हो गई— “क्या ये प्रेस कॉन्फ्रेंस है या रेकॉर्डेड टेप?”
अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर साव किसे समझाने आए थे— पत्रकारों को, जनता को या खुद को? ज्यादातर लोग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को “140 करोड़ का जुमला शो” कहकर चुटकी ले रहे हैं।
अरुण साव की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब चर्चा में है। पत्रकारों को सही ढंग जवाब न मिल सका, लेकिन विरोधियों को मजे लेने का पूरा मौका मिल गया।
बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…
बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…