बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध युवक से 17.90 लाख कैश बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे संदिग्ध युवक से 17 लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम गश्त के दौरान टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में थी, तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, बिलासपुर बताया।

 तलाशी लेने पर उसके पास से

  • 2 सूटकेस
  • 1 पिट्ठू बैग
    में रखे 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों के 81 बंडल बरामद हुए, जिनकी कुल राशि ₹17,90,000 पाई गई।

पुलिस ने रकम को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से इस बड़ी रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 इस कार्रवाई में बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. टीम की भूमिका सराहनीय रही।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में गूंजेगा दानवीर अमरनाथ साव का यश! दिसंबर में मनेगी जयंती शताब्दी, दिग्गजों की मौजूदगी में रूपरेखा तैयार

    “दानवीर अमरनाथ साव जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत” — न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेयी  राष्ट्रीय संगोष्ठी, भव्य स्मारिका विमोचन और दो प्रतिष्ठित हस्तियों को मिलेगा ‘दानवीर सम्मान’ बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की धरती पर समाजसेवा, परोपकार और दानशीलता की मिसाल रहे सुप्रसिद्ध दानवीर अमरनाथ साव जी की जयंती शताब्दी समारोह को इस वर्ष दिसंबर माह में ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। इस महा-आयोजन की आधिकारिक रूपरेखा तय करने के लिए शहर के प्रबुद्ध जनों, साहित्यकारों और विशिष्ट…

    Continue reading
    नवरात्रि में भक्ति की रसधार! ओंकारेश्वर मंदिर की भजन संध्या में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, सनातन संस्कृति के संवर्धन का दिया संदेश

    बिलासपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सागा ले आउट स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भजन संध्या भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम बन गई। महिला भजन मंडली की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने ऐसा भक्तिमय वातावरण रचा कि उपस्थित श्रद्धालु भजनों की रसधार में भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। महिला भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सनातन संस्कृति का संवर्धन ही समिति का उद्देश्य कार्यक्रम में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *