बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी एवं जलेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष के वार्षिक उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सम्मानों का नामकरण विशिष्ट व्यक्तित्वों के नाम पर किया जाएगा, जिनमें श्रीमती गुना तिवारी, श्रीमती सहोदरा पांडे, तांतू राम सोनकर, भागीरथी गौरहा, अमर नाथ साव, डॉ. संतोष मिश्रा एवं गंगा प्रसाद बाजपेयी शामिल हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए और जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

यह वार्षिक उत्सव साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: जुए की रेड में पकड़े गए मुन्ना गोयल पर कोयला चोरी नेटवर्क से जुड़े होने की चर्चाएं

    गतोरी के लग्ज़री फार्महाउस में जुए का बड़ा फड़ बेनकाब CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा की संयुक्त रेड, फार्म मालिक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, 40 लाख का माल जब्त बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म मालिक समेत 8 जुआरियों को धर दबोचा। सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से…

    Continue reading
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पर राष्ट्रीय मंथन: बिलासपुर में हुआ गौरव ग्रंथ का भव्य विमोचन, विद्वानों ने कहा— अब समय है राष्ट्रीय विमर्श को शिक्षा नीति से जोड़ने का

    बिलासपुर। साहित्य, राष्ट्रचेतना और हिंदी की समृद्ध परंपरा को समर्पित एक ऐतिहासिक आयोजन में बिलासपुर का साहित्यिक वातावरण उस समय गौरव और वैचारिक ऊर्जा से भर उठा, जब प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) एवं गहोई वैश्य समाज, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पर आधारित “गौरव ग्रंथ” का भव्य विमोचन एवं राष्ट्रीय विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्र भूषण वाजपेयी, अध्यक्षता कर रहे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *