सवाल अलग-अलग, जवाब एक जैसा – साव जी का नया स्टाइल।”
“रटा-रटाया 140 करोड़ – जनता को समझा रहे थे या खुद को?”
“कॉन्फ्रेंस कम, जुमला शो ज्यादा।”
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव रविवार को न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे तो उन्हें लगा कि जीएसटी सुधारों की तारीफ करके तालियां बटोर लेंगे। लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने शुरू किए, उनका पूरा जवाब बस एक लाइन पर अटक गया— “140 करोड़ लोगों को फायदा हो रहा है।”
चाहे सवाल टीवी-फ्रिज की कीमतों पर हो, रोजमर्रा के खर्चों पर या फिर राज्य की चुनौतियों पर— साव बार-बार वही रटा-रटाया जवाब देते रहे। नतीजा यह हुआ कि प्रेस कॉन्फ्रेंस सवाल-जवाब से ज्यादा एकतरफा बयानबाजी बनकर रह गई।
“140 करोड़” का मंत्र उन्होंने इस कदर दोहराया कि पत्रकारों के बीच फुसफुसाहट शुरू हो गई— “क्या ये प्रेस कॉन्फ्रेंस है या रेकॉर्डेड टेप?”
अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर साव किसे समझाने आए थे— पत्रकारों को, जनता को या खुद को? ज्यादातर लोग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को “140 करोड़ का जुमला शो” कहकर चुटकी ले रहे हैं।
अरुण साव की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब चर्चा में है। पत्रकारों को सही ढंग जवाब न मिल सका, लेकिन विरोधियों को मजे लेने का पूरा मौका मिल गया।
बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…
बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…