बिलासपुर: फर्जी UPI पेमेंट दिखाकर मेडिकल शॉप से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राधाविहार, मोपका स्थित मेडिकल दुकान में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मोबाइल में फर्जी प्रैंक ऐप डाउनलोड कर दुकानदार को झांसे में लेकर ₹1700 की सामग्री हड़प ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रकांत साहू, निवासी राधाविहार नहर रोड, मोपका ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक उसकी दुकान में दवाई लेने आया और ₹1700 मूल्य की वेट मशीन और शुगर स्ट्रिप्स खरीदी। आरोपी ने मोबाइल में UPI पेमेंट का मैसेज दिखाकर भुगतान कर दिया होने का दावा किया, लेकिन बाद में जब दुकानदार ने अकाउंट चेक किया तो पैसा प्राप्त नहीं हुआ।

शिकायत मिलते ही थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकान में लगे CCTV फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया, जिसमें आरोपी की पहचान तन्मय देवांगन के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डे की टीम ने आरोपी को तलब कर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी तन्मय देवांगन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पैसे की तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने मोबाइल में फर्जी प्रैंक UPI ऐप डाउनलोड कर नकली पेमेंट मैसेज जनरेट किया और दुकानदार को धोखा दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Vivo OnePlus-9 मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साथ ही प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *