बिलासपुर: पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला दहन, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने की कड़ी निंदा

बिलासपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में दक्षिण मंडल द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया गया। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने इस कायराना हमले की घोर निंदा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जनता को तो राशन दे नहीं पा रहा है और दूसरों के देशों में अशांति फैलाने का कार्य कर रहा है।

शैलेंद्र ने विश्व समुदाय से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर इस हमले का विरोध करें और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाएं।

इस विरोध प्रदर्शन में मंडल महामंत्री नारायण गोस्वामी, महेश चंद्रिकापुरे, पार्षद अमित तिवारी, मोनू रजक, साहिल कश्यप, शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी, मीणा गोस्वामी, अमित श्रीवास, जित्तू अंचल, हाफिज खान, सिकंदर खान, भोला यादव, रंजीत यादव, अभिषेक गौतम, शुभम यादव, कमल राठौर, आकाश यादव, पूनम श्रीवास, छोटे लाल महिलांगे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने भी इस विरोध में भाग लेकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *