बिलासपुर: कछुआ प्रकरण में दो मछुआरे बने बलि का बकरा, गए जेल , 2 मुख्य रसूखदार आरोपी सहित तीन फरार

विकास मिश्रा की रिपोर्ट

बिलासपुर: आज वन विभाग रतनपुर ने बहुचर्चित कछुआ प्रकरण में संलिप्त दो मछुवारों को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। दोनों मछुआरे जेल भेजे गए।

सुबह 11 बजे बुधवारी पारा निवासी अरुण धीवर एवं भेड़ीमुड़ा निवासी विष्णु धीवर को वन विभाग रतनपुर द्वारा जांच हेतु बुला कर दोपहर 1:30 बजे वन अपराध – वन्य प्राणी कछुए के शिकार के आरोप में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1), 39(2), 39(3) एवं धारा 49 के तहत पीओआर क्रमांक 17774/1 पर कार्रवाई करते हुए प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।

रतनपुर कछुआ प्रकरण के मुख्य तीन संदिग्ध, कार्रवाई के डर से कल से फरार बताए जा रहे हैं। नगर में चर्चा है कि इस कछुआ प्रकरण में वन विभाग की सुस्त कार्रवाई के पीछे ऊपरी राजनीतिक दबाव प्रभावी रहा है। बेहद तेज-तर्रार समझे जाने वाले जांच अधिकारी और रतनपुर वन क्षेत्राधिकारी को जांच के दौरान उनकी ड्यूटी अन्यत्र भेजकर जांच की रफ्तार धीमा करना वन विभाग के आला अधिकारियों की एक सोची-समझी चाल और फरार संदिग्धों को रियायत देने के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं, ट्रस्ट द्वारा बिलासपुर में किए गए प्रेस वार्ता में दिए गए बयान का विरोधाभास, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एक कर्मचारी के अचानक भूमिगत होने से उभर कर सामने आ गया है। ट्रस्ट ने प्रेस वार्ता में कहा था कि वे जांच में पूरी मदद कर रहे हैं। सवाल उठता है कि जांच से भगाना किस प्रकार का सहयोग करना है?

फिलहाल, फरार संदिग्धों की तलाश में वन विभाग जुटा हुआ है, और कार्रवाई को लेकर उन पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

स्मरण रहे कि इस ज्वलंत मुद्दे पर माननीय उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान (suo moto) लिया था और सचिव मत्स्य विभाग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, कलेक्टर बिलासपुर, वनमंडलाधिकारी बिलासपुर, सचिव सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट, रतनपुर, को 9 अप्रैल तक शपथपत्र देने का आदेश दिया है।

अब इस प्रकरण में वन विभाग कितनी त्वरित कार्रवाई कर भूमिगत संदिग्धों को पकड़ कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करता है, और ट्रस्ट इस प्रकरण में जांच में सहयोग करने के अपने दावे पर खरा उतरता है, यह देखना बाकी है।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *