बिलासपुर: मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बहिष्कार का असर, डिप्टी सीएम अरुण साव आज लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिलासपुर: मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बहिष्कार का असर, कलेक्टर अवनीश शरण ने पत्रकारों के लिए बस की व्यवस्था की

बिलासपुर: प्रधानमंत्री के आगामी प्रवास से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए मोहभठ्ठा सभास्थल में 27 मार्च को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा की गई अव्यवस्था का खामियाजा पत्रकारों को भुगतना पड़ा। अव्यवस्था के चलते पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया।

पत्रकारों के इस विरोध के बाद न्यूज़ हब इनसाइट द्वारा खबर प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए मामले को उठाया गया। इस खबर के बाद छत्तीसगढ़ शासन में हड़कंप मच गया और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को जमकर फटकार लगाई।

पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए, डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, पत्रकारों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मोहभठ्ठा जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। यह वाहन 2.30 बजे ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग जनसंपर्क कार्यालय परिसर से रवाना होगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *