बिलासपुर: होटल-बार में आबकारी विभाग की विशेष टीम ने मारा छापा, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

शराब माफियाओं पर सख्ती: होटल-बार में छापेमारी, विदेशी शराब जब्त

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य प्रांत की शराब की खपत को रोकने के लिए आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता और कलेक्टर  अवनीश शरण के सख्त निर्देशों के तहत जिला आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में 6 दिसंबर 2024 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता और जिला आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त गश्त के दौरान जिले के विभिन्न होटल और बार में छापेमारी की।

होटल हैवंस पार्क में हरियाणा की शराब जब्त
जांच के दौरान होटल हैवंस पार्क में “फॉर सेल इन हरियाणा” लिखा हुआ कुल 9 बोतल विदेशी मदिरा जब्त की गई। इन बोतलों में विभिन्न मात्रा में कुल 4.155 लीटर शराब पाई गई। आरोपी अजय कुर्रे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क और 36 के तहत मामला दर्ज किया गया।

लाइसेंस की अनियमितताओं पर भी कार्रवाई
जांच के दौरान बार में लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं भी पाई गईं, जिसके लिए विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल की उपस्थिति में की गई।

पूर्व में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले, 2 दिसंबर 2024 को जिला आबकारी विभाग ने होटल पेट्रिशियन में अन्य प्रांत की शराब की खपत को लेकर कार्रवाई की थी।

आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह और छबि पटेल के नेतृत्व में अन्य आबकारी स्टाफ के सहयोग से इस अभियान को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी होटल और बार में नियमित जांच की जाएगी। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग की यह सख्ती शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *