बिलासपुर: रक्षाबंधन पर शोभा टाह फाउंडेशन का तोहफ़ा — दिव्यांग को मिली ट्राईसाइकिल और टी-शर्ट

शोभा टाह फाउंडेशन ने दिव्यांग राम बिहारी को भेंट की ट्राईसाइकिल और टी-शर्ट

हाथों के सहारे चलने वाले राम बिहारी को मिला ट्राईसाइकिल का सहारा

रक्षाबंधन पर शोभा टाह फाउंडेशन की मिसाल पेश करने वाली पहल

बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग राम बिहारी दुबे के चेहरे पर खुशियों की नई रोशनी बिखर गई, जब उन्हें चलने-फिरने के लिए ट्राईसाइकिल और नए कपड़े मिले। उरतुम लकरा निवासी राम बिहारी दुबे, जो पैरों से असहाय हैं और वर्षों से प्रताप चौक व निगम परिसर के बरामदे में हाथों के सहारे चलकर जीवन यापन करते हैं, आज से अब स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगे।

यह अनुकरणीय सहयोग श्रीमती शोभा टाह फाउंडेशन के संचालक अनिल टाह द्वारा प्रदान किया गया। संस्था हमेशा से जरूरतमंद, असहाय एवं अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा में अग्रणी रही है।

मुंगेली नाका स्थित डीएसएस कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल और वस्त्र पाकर राम बिहारी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस नेक पहल की सराहना की।

इस अवसर पर अनिल टाह, संजय वर्मा, कमल जैन, भुवन वर्मा, पंकज खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, श्रीराम यादव, अजय गंभीर, पंकज, विनय, आकाश सहित शोभा टाह फाउंडेशन एवं हरिहर ऑक्सीजोन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन पर दिया गया यह उपहार न केवल एक दिव्यांग के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आया, बल्कि समाज के लिए मानवता और सेवा का प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *