बिलासपुर: यातायात पुलिस की 24×7 मुस्तैद व्यवस्था, आमजन को मिल रही बड़ी सुविधा

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जिलेभर में यातायात प्रभारियों की “नामावली बोर्ड” प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को संबंधित क्षेत्र के यातायात अधिकारी व कर्मचारियों की जानकारी मिल सके और किसी भी तरह की यातायात समस्या की स्थिति में त्वरित संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य यातायात पुलिस और आमजन के बीच संपर्क को और अधिक सरल, सहज व सुलभ बनाना है। अब आमजन यातायात से संबंधित किसी भी सूचना को सीधे संबंधित क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी तक पहुंचा सकेंगे और तत्काल समाधान की उम्मीद कर सकेंगे।

प्रमुख बिंदु:

  • जिले के सभी बीट क्षेत्रों में यातायात प्रभारियों की नामावली बोर्ड लगाई गई।
  • प्रत्येक पेट्रोलिंग टीम, नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग, इंटरसेप्टर, स्पीड राडार टीम और क्रेन यूनिट के अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
  • 250 से अधिक “यातायात मितान” को यातायात कार्यों हेतु नामांकित किया गया है, जो किसी भी यातायात अवरोध की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान कर रहे हैं।
  • आईटीएमएस प्रणाली के 550 से अधिक कैमरों की मदद से शहर के चौक-चौराहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यातायात पुलिस बिलासपुर की पांच शहर पेट्रोलिंग टीम, तीन क्रेन टीम, तीन नेशनल हाईवे टीम एवं एक इंटरसेप्टर यूनिट लगातार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।

यातायात पुलिस बिलासपुर ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और एक सरल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करें।

यातायात पुलिस बिलासपुर की यह पहल आमजन के लिए एक बड़ा राहत भरा कदम साबित हो रही है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *